---Advertisement---

फेसबुक पर दोस्ती, एक माह का प्यार और अब…!

By
On:
Follow Us

इटारसी। भोपाल के एक युवक से इटारसी की एक युवती का फेसबुक पर एक माह का प्यार परवान चढ़ा। दोनों तन-मन से एक हुए और अब युवती युवक पर शादी का दबाव बना रही है जबकि युवक अभी शादी को तैयार नहीं है। युवती ने उनकी इस कहानी में हस्तक्षेप करने परिवार परामर्श केन्द्र से मदद मांगी है। इस कहानी का नायक नायिका से छह वर्ष छोटा है। युवक की उम्र 18 वर्ष जबकि युवती की उम्र 24 वर्ष बतायी जा रही है।
यह कहानी दिसंबर के माह में प्रारंभ हुई। फेसबुक पर प्रेम के बीच बोये, वहीं अंकुरित हुए और फिर महज एक सप्ताह के भीतर प्रेम परवान चढ़ा और दोनों ने सारी सीमाएं लांघ दी। एक माह में ही दोनों की कहानी परिवक्व हो गई और फिर जब युवती ने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरु किया तो युवक ने बचकर निकलने का प्रयास शुरु कर दिया। सूत्र बताते हैं कि युवती युवक से शादी का दबाव बना रही है और यह भी शर्त है कि यदि युवक शादी नहीं करेगा तो उसे युवती को 20 लाख रुपए अदा करने होंगे। सूत्रों के अनुसार युवक भोपाल के पैसे वाले परिवार से ताल्लुक रखता है। फिलहाल परामर्श केन्द्र में दोनों की काउंसलिंग प्रारंभ हो गई है। नतीजा क्या निकलता है, यह आने वाला वक्त बताएगा। अब तक एक काउंसलिंग हुई है, आगे और भी दोनों को बुलाकर काउंसलिंग करके कुछ हल निकालने का प्रयास परामर्श केन्द्र के सदस्य करेंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.