इटारसी। दि इटारसी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेन्ट्स एसोसियेशन (The Itarsi Grain and Seeds Merchants Association) ने कृषि उपज मंडी (Agricultural Produce Market)के भारसाधक अधिकारी के नाम एक पत्र कृषि उपज मंडी सचिव को सौंपकर 20 अप्रैल, शनिवार को नीलामी कार्य स्थगित रखने का अनुरोध किया है।
दि इटारसी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेन्ट्स एसोसियेशन ने कहा है कि मंडी परिसर में 20 एवं 21 अप्रैल को कुर्मी समाज (Kurmi Samaj) का सामूहिक विवाह सम्मेलन है। इस कारण से मंडी में अत्यधिक भीड़ रहेगी जिससे मंडी में लोडिंग-अनलोडिंग (Loading-Unloading) एवं क्रय-विक्रय प्रभावित होगा। अत: एसोसिएशन ने मांग की है कि 20 अप्रैल, शनिवार को मंडी में अवकाश रखा जाए।








