इटारसी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने लाइन क्षेत्र में कच्चे शौचालय मिलने पर आठ लोगों को मप्र अधिनियम 1961 की धारा 208 के अंतर्गत नोटिस जारी कर संबंधित को तत्काल इसे बंद करने के निर्देश दिए हैं। यदि संबंधितों ने इन कच्चे शौचालयों को तत्काल बंद नहीं किया तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ सुरेश दुबे ने बताया कि नगर उदय अभियान के तहत सर्वे दलों को इन कच्चे शौचालयों के विषय में शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसके बाद नवमी और दसवी लाइन में रहने वाले आठ लोगों को नोटिस जारी कर इन शौचालयों को तत्काल बंद करने को कहा है। यदि ये शौचालय बंद नहीं होते हैं तो संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
कच्चे शौचालय मिले, आठ लोगों को नोटिस जारी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








