इटारसी। ग्राम नागपुर कलॉ निवासी एक महिला के साथ इसी गांव में रहने वाले आरोपी ने धारदार हथियार से मारपीट की गई। घटना की शिकायत घायल महिला ने पथरोटा थाने में की है। पथरोटा थाना स्थित नागपुर कलॉ निवासी 40 वर्षीय शकुन बाई यादव के साथ उसी गांव में रहने वाले संदीप नामक आरोपी ने मारपीट की है।
बताया जा रहा है कि उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी के चलते बीती रात लगभग 9 बजे जब महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी, उसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया। घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पथरौटा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।









