---Advertisement---

नपा ने जारी किया मिनट टू मिनट कार्यक्रम

By
On:
Follow Us

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने देखी गणतंत्र दिवस की तैयारी
इटारसी। मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने आज देना बैंक के पास से जयस्तंभ तक चल रही गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी देखी। डॉ. शर्मा गांधी मैदान भी गए। उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और उनसे हालचाल भी पूछे। विस अध्यक्ष मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, जयकिशोर चौधरी, यज्ञदत्त गौर के अलावा एमजीएम कालेज के एनसीसी प्रभारी मेजर डीके शुक्ला, आशीष भदौरिया, मुकेश मैना, सुनील परमार से भी मिले। गणतंत्र दिवस के जिला मुख्यालय में होने वाले मुख्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शर्मा मुख्य अतिथि हैं, इसलिए उन्होंने आज ही यहां तैयारियों को देखा है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे ने बताया कि इस दिन महात्मा गांधी मार्ग को राजपथ की तरह बनाया जाएगा। सुबह 8 बजे देना बैंक के सामने से मार्चपास्ट एवं चलित प्रदर्शनी प्रारंभ होकर जयस्तंभ पहुंचेंगी। 8:15 बजे यहां नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल की उपस्थिति में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सरताज सिंह ध्वजारोहण करेंगे। 8:30 बजे मार्चपास्ट और चलित प्रदर्शनी आरएमएस आफिस और रेस्ट हाउस होते हुए गांधी स्टेडियम में प्रवेश करेंगी। 8:45 बजे मुख्य अतिथि और अध्यक्ष महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 9 बजे नपाध्यक्ष सुधा अग्रवाल मुख्य समारोह में झंडावंदन करेंगी। यहां राष्ट्रगान के बाद एनसीसी गार्ड द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी। इसके बाद मध्यप्रदेश गान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उत्तराधिकारियों का सम्मान एवं अतिथियों का स्वागत होगा।
9:10 बजे मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा, 9 बजकर 20 मिनट पर सलामी मंच से मुख्य अतिथि और अध्यक्ष परेड की सलामी लेंगे। 9:30 बजे नगर पालिका अध्यक्ष मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर उद्बोधन देंगी। 10:05 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन और 10:10 बजे स्कूली बच्चों द्वारा पीटी प्रदर्शन, 10:20 बजे एनसीसी केडेट्स द्वारा सेक्शन अटैक और 10:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरु होंगे। समापन बाद दोपहर 12:15 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.