---Advertisement---

मावठे की बारिश के साथ लौटी मौसम में ठंडक

By
On:
Follow Us

गणतंत्र दिवस की रात बरसे बादल, सर्द हवाएं भी चली
इटारसी। मावठे की बारिश के साथ ठंड लौट आयी है। बीते करीब एक सप्ताह से पारा ऊपर जा रहा था, लेकिन गणतंत्र दिवस की रात हुई बारिश और सर्द हवाओं से नीचे की ओर चल पड़ा। 26 जनवरी को आसमान पर सुबह से ही बादलों की मौजूदगी थी, दिनभर आसमान पर बादल आते-जाते रहे और धूप-छांव का मौसम बना रहा। रात 9 बजे के बाद छीटे पडऩे शुरु हुए और करीब सवा दस बजे से जोरदार बारिश शुरु हो गई।
गुरुवार की रात को बारिश के बाद सुबह कोहरे का मौसम भी रहा। प्रदेश के ज्यातर हिस्से में गुरुवार रात और शुक्रवार तड़के हुई बेमौसम बारिश ने ठंड की पुन: शुरुआत कर दी है। गुरुवार रात हवाओं के साथ बारिश हुई जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। रात में हुई अचानक बारिश से लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर में दो जगह कार्यक्रम हुए जो बारिश की भेंट चढ़ गए। जय हो ग्रुप ने रेलवे स्टेशन के सामने प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ संगीतमयी शाम का आयोजन किया था। हालांकि कार्यक्रम 90 फीसदी होने के बाद बारिश हुई थी। इसी तरह से शिवसेना ने जयस्तंभ चौक पर देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम किया था। दोनों कार्यक्रम बारिश से प्रभावित हो गए।
आज सुबह से दोपहर तक कई मर्तबा आसमान पर बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर बाद शाम तक आसमान साफ रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दोनों में प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मौसम में गर्मी बढ़ती जा रही थी। लेकिन आगामी दिनों में अब तापमान गिर सकता है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार गुरुवार को हुई बारिश से प्रदेश के लगभग सभी संभागों में न्यूनतम तापमान में परिवर्तन हुआ। नर्मदापुरम् संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में बीती रात हुई बारिश से गिरावट आई है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.