---Advertisement---

देशभक्ति की बही बयार, विभिन्न स्थानों पर मनी गणतंत्र की वर्षगांठ

By
On:
Follow Us

इटारसी। it270117न्यायालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण श्रीवास्तव ने झंडा वंदन किया। ततपश्चात मजिट्रेट इलेवन और वकील इलेवन की बीच क्रिकेट मैच हुआ जिसमें मजिस्ट्रेट इलेवन विजय रही। मैन ऑफ दा मैच अरुण श्रीवास्तव मजिस्ट्रेट रहे। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें होशंगाबाद के जिला सत्र न्यायाधीश फहीम अनवर, विशेष न्यायाधीश रामेश्वर कोठे, विशेष न्यायाधीश रशिम अग्रवाल, सीजेएम निहारिका सिंह डीजे सिंह, मजिस्ट्रेट बारपेठे, मयंक शुक्ला, अतुलकर, आनंद जाम्भूलकर, मीनल श्रीवास्तव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुवंश पांडेय, सचिव पारस जैन, उपाध्यक्ष संतोष गुरयानी, सहसचिव संजय गुप्ता ने वरिष्ठ वकील अरविन्द जैन और जयवंत नायक का सम्मान किया।
शिक्षण संस्थाओं में मना गणतंत्र दिवस
शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में गणतंत्र दिवस हर्षोंल्लास पूर्वक मनाया। समस्त स्टॉफ एवं छात्राओं की उपस्थिति में प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। एनसीसी की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। तत्पश्चात छात्राओं एवं समस्त स्टॉफ द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गये। एन.सी.सी छात्राओं के समूह ने देशभक्ति ओतप्रोत एक्it27117 (9)शन नृत्य प्रस्तुत किया।
न्यास कॉलोनी स्थित साईं विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि एसडीओपी अनिल शर्मा, प्राइवेट स्कूल एसोशिएसन के अध्यक्ष शिव भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि पीएस मूर्ति केनरा बैंक मैनेजर, ट्रेफिक इंचार्ज एसआई नागेश वर्मा एवं पार्षद कुलदीप रावत और स्कूल संचालक आलोक गिरोटिया ने झंडावंदन किया।
एसडीओपी अनिल शर्मा ने बच्चों के प्रदर्शन को सराहा और देश के प्रति अपनी भावनाएं यूं ही प्रबल बनाने की बात कही। केनरा बैंक मैनेजर पीएस मूर्ति ने सफल आयोजन पर बधाई दी। शिव भारद्वाज ने प्राइवेट स्कूलों में आ रही हर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। यातायात प्रभारी नागेश वर्मा ने स्कूल स्टाफ व बच्चों को हर संभव सुरक्षा हितों आश्वस्त किया। संचालन तारामती कश्यव व सुषमा पटेल ने किया।
गणतन्त्र दिवस पit27117 (10)र आज गांधीनगर पब्लिक स्कूल और लिटिल फलावर स्कूल में पार्षद और सभापit27117 (7)ति राकेश जाधव ने झंडावंदन कर सलामी दी। इस अवसर पर नन्हें मुन्नों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं मालवीयगंज और विद्या सागर मॉडल स्कूल में वार्ड पार्षद श्रीमति ममता कौर ने झंडा वन्दन किया।
शासकीय कन्या माध्यमिक उविद्यालय स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह उल्लाधस पूर्वक मनाया गया। सभापति और पार्षद जसबीर सिंघ भाटिया ने गणतन्त्र दिवस पर झंडा वन्दन किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा परेड कर सलामी दी गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने देश भक्ति का रंग भरा। इस अवसर पर प्राचार्य अखिलेश शुक्ल ने आभार माना।
it27117 (11)
मां नर्मदा महाविद्यालय में गणतन्त्र दिवस के मौके पर संचालक दीपक हरिनारायण अग्रवाल द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर सभी छात्राएं और स्टारफ उपस्थित था।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.