इटारसी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय में आज लगे वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर में 83 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। शिविर में आये महिला-पुरुषों की सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई एवं उपचार दिया।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं शिविर राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत लगाया गया था। स्वास्थ्य शिविर में कुल 83 मरीज आये। डॉ. आशीष पटैल एवं डॉ. नीतेश दीवान ने सभी मरीजों की जांच की एवं उपचार दिया।
शिविर में हाई बीपी के 31 मरीज मिले, डायबिटीज के 20 एवं आयुष्मान कार्ड 38 लोगों के बनाये गये। डॉ. प्रमोद यादव एवं डॉ. कंचन बाला फिजियोथेरेपिस्ट ने 32 मरीजों की फिजियोथेरेपी की।









