नर्मदापुरम। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई 2024 एवं अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून 2024 को जिले में मनाया जाएगा। उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण नर्मदापुरम ने बताया है कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज, युवाओं एवं बच्चों को तंबाकू से बने उत्पादन के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, टीबी, हृदय रोग आदि से बचाव करना है।
इसी तरह से 26 जून 2024 को नशा निवारण दिवस आयोजित किया जाएगा। उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण नर्मदापुरम ने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा तम्बाकू सेवन के उपयोग से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया जाएगा। गंभीर बीमारियों पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। चित्रकला, निबंध लेखन, भाषण, रंगोली आदि कार्यक्रमों के माध्यम से तंबाकू एवं विभिन्न मद्य पदार्थों के सेवन से होने वाली हानियों से आमजन को अवगत कराने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।








