इटारसी। एक ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए आज रविवार 26 मई की शाम को 3 से 5 बजे तक खेड़ा इंडस्ट्रियल क्षेत्र में दो घंटे विद्युत प्रवाह अवरुद्ध रहेगा।
बिजली कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार आज 26 मई 2024 दिन रविवार को पीपल मोहल्ला उपकेंद्र से संचालित 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर की विद्युत आपूर्ति दोपहर बाद 3 से शाम 05 बजे तक ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने हेतु बंद रहेगी।
इस दौरान महेश नमकीन, शुभम इंडस्ट्रीज, इटारसी ऑयल, श्रीराम इंडस्ट्रीज, रामदेव कोर्प, रवि ट्रेडर्स एवं माता पूरा वाला एरिया, बंगाली कॉलोनी खेड़ा की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य के दौरान समय को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है।








