इटारसी। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर के पास रखी एक मोटर सायकिल अज्ञात चोर ने उड़ा ली। मालवीयगंज निवासी सत्यजीत ने अपनी मोटर सायकिल नीलम होटल के सामने खड़ी की थी।
पुलिस के अनुसार सत्यजीत पिता चरण सिंह 35 वर्ष निवासी गुरुनानक पुरा मालवीयगंज ने शिकायत दर्ज करायी है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने 22 मई को रात करीब पौने 9 बजे नीलम होटल के सामने, हनुमान मंदिर के पास से उसकी मोटर सायकिल एमपी 37 एमएल 7678 चुरा ली। मोटर सायकिल की कीमत 40 हजार रुपए बतायी जा रही है।









