इटारसी। केसला विकासखंड के ग्राम दौड़ी में ग्रामीणों को असली और नकली नोट की पहचान बताने एक शिविर का आयोजन किया। लीड बैंक होशंगाबाद के तत्वावधान में आयोजित इस वित्तीय साक्षरता एवं समावेशन शिविर में रिजर्व बैंक भोपाल के अधिकारी पीयूष ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता एवं समावेशन की जानकारी देकर ग्रामीणों को असली नए नोटों की पहचान बतायी।
उन्होंने ग्रामीणों को हमेशा ठगों से सतर्क रहने की समझाइश देते हुए बताया कि यदि उनके पास डेबिट कार्ड या एटीएम कार्ड से संबंधित कोई फर्जी फोन काल आता है तो वो इसे लेकर सतर्क रहे और सामने वाले से बैंक संबंधित कोई भी जानकारी साझा ना करें।
इस अवसर पर रिजर्व बैंक के सहायक प्रबंधक एनके श्रीवास्तव ने आरबीआई के बारे में विस्तार से जानकारी ग्रामीणों को दी। जनपद पंचायत केसला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीपी सोनी, नाबार्ड के प्रबंधक नरेश तिजारे, लीड बैंक के प्रबंधक आरके त्रिपाठी, सुखतवा ग्रामीण बैंक के श्री श्रीवास्तव, श्री दुबे, आर सेटी के श्री कोरी, काउंसर वित्तीय साक्षरता केन्द्र बीडी जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।
नोटों की पहचान के लिए लगाया शिविर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








