इटारसी। अटल पार्क के पास लगने वाली नूडल्स की दुकानों पर तेज मिर्च मसालों के प्रयोग से मुख्य मार्ग से गुजरने वालों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर पालिका ने नूडल्स की दुकानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अटल पार्क के पास लगने वाली नूडल्स की दुकानों को वहां से हटाया जाए। जो लोग वहां नूडल्स की दुकानें लगा रहे हैं उन्हें नूडल्स के अलावा अन्य खाद्य सामग्री बेचने को कहा जाए। यदि वे नूडल्स की दुकानें लगाएंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी. सीएमओ ने बताया कि शहर के कुछ डाक्टर्स ने नगर पालिका को शिकायत की है कि इन नूडल्स की दुकानों से राहगीरों के अलावा पेड़-पौधों को भी नुकसान होता है। चूंकि इनमें केमीकल युक्त पदार्थ इस्तेमाल होता है जिससे मानव शरीर को भी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा डाक्टर्स से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए नगर पालिका से इन पर रोक लगाने की मांग की है।
नहीं लगाने दी जाएंगी नूडल्स की दुकानें
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








