होशंगाबाद। नर्मदा महाविद्यालय में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संगीत की स्वर लहरियों के साथ बसंत के गीत गाये। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.ओएन चौबे, डॉ.हंसा व्यास, डॉ. एचएस व्दिवेदी, डॉ.आरती ने सरस्वती पूजन किया। विद्यार्थियों सखी बसंत आया, वरदे वीणा वादिनी, राम की शक्ति पूजा आदि निराला जी की रचनाओं का पाठ किया। आयोजन में समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
निरालाजी की रचनाओं का किया पाठ, मनाया बसंतोत्सव
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








