पुलिस ने पकड़ा, कटनी पुलिस का इंतज़ार
इटारसी। कटनी कूटला थाना निवासी एक दो बच्चों की मां, पड़ोस के ही एक युवक के साथ घर छोड़कर आ गई। उसकी जि़द है कि चाहे जो भी हो जाए वह युवक से शादी करेगी। इधर युवक भी महिला से शादी के लिए तैयार है। महिला का कहना है कि उसका पति शराबी है और उससे खूब मारपीट करता है।
विगत करीब चार दिन पूर्व कटनी जिले के थाना कूटला में महिला की गुमशुदगी दर्ज हैं। अपनी एक छह वर्ष की बेटी और 5 वर्ष के बेटे को उनके दादा के यहां छोड़कर आयी 22 वर्षीय महिला का कहना है कि उसका पति ड्रायवर है और उससे मारपीट करता है। वह उसके साथ नहीं रहना चाहती बल्कि साथ आए युवक सोनू पिता शिवप्रसाद केवट 21 वर्ष से ही शादी करेगी। युवक का भी कहना है कि वो इसी महिला से शादी करेगा।
बताया जाता है कि इनका दो माह पुराना प्रेम है और दोनों ने साथ रहने का निर्णय करके घर छोड़ दिया। सुबह 9 बजे संदिग्ध दिखने पर इनको पुलिस बूढ़ी माता मंदिर से थाने ले आयी और कटनी के कूटला थाना संपर्क किया तो पता चला कि वहां इनकी गुमशुदगी दर्ज है। बताया जाता है कि युवक और महिला पड़ोसी हैं।
युवक संग घर छोड़ आयी दो बच्चों की मां
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








