---Advertisement---

पूंजीपतियों के दबाव में नहीं मिल रहे पट्टे

By
On:
Follow Us

महिलाओं ने लगाए आरोप
इटारसी। ग्राम पंचायत पथरोटा के ग्राम आमकछार की महिलाओं ने आज तहसील कार्यालय पहुंचकर पट्टे दिलाने की मांग की। इन महिलाओं का कहा था कि उनके पट्टे बन चुके हैं, लेकिन राजनीतिक कारणों से इनको नहीं दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि वे गांव में पिछले 45 वर्षों से निवास कर रहे हैं परंतु किसी भी व्यक्ति ने कोई आपत्ति नहीं लगाई हे और ना ही उन्हें यहां पर किसी व्यक्ति ने इस भूमि से हटाया। शासन की ओर से पट्टे प्रदान किए जाने थे, उसी समय कई पूंजीपतियों ने उनके पट्टों पर आपत्ति लगा दी। वार्ड 14 के इन निवासियों का कहना है कि सिवनी मालवा विधायक सरताज सिंह के प्रयासों से ग्राम आमकछार की भूमि को आबादी भी घोषित किया जा चुका है और उन्होंने उनके पट्टे भी बनवा दिए हैं, ये पट्टे ग्राम पंचायत सचिव के पास है परंतु कुछ पूंजीपति इस पर आपत्ति लगा रहे हैं।
तहसीलदार से मिलने आयी महिलाओं का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है और जीवन कष्ट में है। उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें वहीं पट्टे आवंटित करें जहां वे वर्तमान में निवास कर रहे हैं। तहसीलदार से मिलने आयी महिलाओं की मुलाकात तो अधिकारियों से नहीं हो सकी क्योंकि इसी दौरा कमिश्रर निरीक्षण पर आ गए और अधिकारी उनके निरीक्षण में व्यस्त हो गए।
हालांकि मीडिया से बातचीत करते हुए इस मामले में कमिश्रर उमाकांत उमराव ने कहा कि पट्टे की जो मांग है, वह तार्किक है। लेकिन किसी भी प्रक्रिया में वक्त लगता है। पहले जहां वे रहते थे वो आबादी भूमि नहीं थी, तब वहां कोई नहीं रह सकता था। अब वह भूमि आबादी घोषित हो गई है, सबकी सहमति थी कि पहले अव्यवस्थित रूप से रहते थे, वहां आवास के लिए ग्रामीणें की ही सहमति थी। अब प्रक्रिया अंतिम चरण में है, कुछ दिन इंतज़ार करें, लगभग एक माह में प्रक्रिया पूर्ण होकर उनको पट्टे प्रदान कर दिए जाएंगे। जहां तक पूंजीपतियों के कब्जे की बात है तो जो पट्टे दिए जाने हैं, वे पूर्णत: अहस्तांतरित होते हैं, एसडीएम नज़र रखेंगे, उनका कोई दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.