---Advertisement---

मढ़ई के नजदीकी ग्राम छेड़का का होमस्टे हो रहा जमकर प्रचलित

By
Last updated:
Follow Us
  • – मेघालय की आईएएस ने ग्राम छेड़का के होमस्टे का किया दौरा, लिया स्थानीय व्यंजनों का आनंद

नर्मदापुरम। जिले में प्राकृतिक की छटा देखते ही बनती है, जिसमें पचमढ़ी (Pachmarhi) और मढ़ई (Madhai) तो जैसे पर्यटकों की पहली पसंद है, जिसमें पचमढ़ी को तो छोटा कश्मीर भी कहा जाता है। यहां हर प्रकार के पर्यटक देखने को मिलते हैं। इन पर्यटन स्थलों पर देश ही नहीं विदेशों से पर्यटक प्रकट का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। इसी तारतम्य में मेघालय (Meghalaya) की आईएएस सुश्री ईवा (IAS Ms. Eva) ने भी अपना समय निकालकर पर्यटन स्थल मढ़ई और हिल स्टेशन पचमढ़ी का दौरा किया, जिसमें उन्होंने 15 और 16 जून को पचमढ़ी में प्रकृति के नजारों का भरपूर आनंद लिया।

उन्होंने कुछ महिला कलाकारों से मुलाकात भी की, जिन्होंने एसटीडीडब्ल्यू परियोजना के तहत प्रशिक्षण लिया था। महिलाओं ने उनको शॉल उपहार में दिया। १७ जून को उन्होंने छेड़का ग्राम (Chherka Village) के होमस्टे (Homestay) का भी दौरा किया जहां वह महिला समुदाय से मिली। ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया और उन्होंने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जिसमें पुराने समय में घरों में हाथों से आटा चक्की आटा पीसा जाता था, उसी चक्की को चलाकर देखा एवं छेड़का ग्राम के ही होमस्टे का भी निरीक्षण किया। होमस्टे में बनी गौंड पेंटिंग की जमकर तारीफ की, साथ ही ग्रामीणों द्वारा बनाये गए पेंटिंग को उपहार के रूप में दिया गया। उन्होंने स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजन खाए और जमकर तारीफ की।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.