इटारसी। सीरियल किलर उदयनदास की माँ का डेथ सर्टिफिकेट इटारसी नपा ने जारी किया था, इस सूचना के बाद नपा ने अपने यहां दस्तावेजों की जांच कराई है। सीएमओ सुरेश दुबे ने माना कि नपा से मृत्यु सर्टिफिकेट जारी हुआ है। लेकिन वर्तमान में यही लग रहा है इस सर्टिफिकेट के समर्थन में जो दस्तावेज लगते हैं, वे लगे हैं। आगे जांच में जैसा सामने आएगा उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि ऐसी सूचनाएँ मिल रही थीं कि उदयन ने इटारसी नगर पालिका से उसकी मां इंद्राणी का डेथ सर्टिफिकेट बनवाया था। नगर पालिका में डेथ सर्टिफिकेट का पंजीयन जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा में दर्ज है। नपा के दस्तावेज बता रहे है कि उदयनदास का इटारसी के गांधीनगर निवासी हेलिना दास ने सहयोग किया था। हेलिना दास ने ही नगर पालिका से डेथ सर्टिफिकेट बनवाया था।
सीएमओ ने बताया कि नगर पालिका के जन्म- मृत्यु पंजीयन शाखा में 91/8 फरवरी 2013 का पंजीयन हुआ है। मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए गांधीनगर निवासी हेलिना दास ने आवेदन दिया था। सूचनाकर्ता गायत्री नगर रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी उदयनदास है। मृत्यु गांधीनगर इटारसी में होना बताया गया है। इसमें स्थायी पता श्री निकेतन ऑफिस के पास रायपुर छत्तीसगढ़ दर्ज कराया गया है।
कैसे बना, उदयन की माँ का डेथ सर्टिफिकेट इटारसी नपा से
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








