---Advertisement---

 टीआरए और आरपीएफ सेमीफाइनल में

By
On:
Follow Us

इटारसी। पश्चिम मध्य रेल संस्थान मैदान बारह बंगला में खेली जा रही लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज सुपर 8 के दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में टीआरओ-ए ने बीस ओवर्स में 116 रन बनाए। कप्तान अरविंद वर्मा ने 12, कमलेश बाबू ने 26 एवं जितेन्द्र भगत ने 12 रन बनाए. डीजल स्पोट्र्स क्लब लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवर्स में मात्र 91 रन ही बना सका। टीआरओ-ए के संजय ने 3, अरविंद वर्मा ने 2 विकेट लिए। मैन आफ द मैच का अवार्ड टीआरओ-ए के संजय को मिला।
दूसरे मैच में आरपीएफ ने आपरेटिंग इलेवन को 40 रन से हराकर सेमीफायनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीएफ ने निर्धारित 20 ओवर्स में 150 रन बनाए. प्रवेश ने 31 एवं सौरभ चंदेल ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 17 गेंदों में 46 रन बनाए. आपरेटिंग की तरफ से दिलीप ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आपरेटिंगकी टीम 19.1 ओवर में 111 पर आल आउट हो गई। इस तरह आरपीएफ ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया. आरपीएफ की तरफ से राजेश सिंह ने 3 और विजय सिंह ने 3 विकेट लिए। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रविकिशोर जैसवाल थे। अम्पायरिंग राकेश दुबे, नरेश चौहान ने की. स्कोरर धर्मेन्द्र जायसवाल और कुलदीप रघुवंशी थे. कमेंट्रेटर आरके पांडेय रहे। संयोजक सुनील परदेशी ने बताया कि गुरुवार को सुपर 8 के दो मैच खेले जाएंगे जिसमें सीएंडडब्लयू बी विरुद्ध टीआरएस ए तथा सीएंडडब्ल्यू ए विरुद्ध कुली एकादश के बीच मुकाबला होगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.