इटारसी। आज एम.जे.फ.लायनेस शीला तिवारी भोपाल ने अपनी अधिकारिक यात्रा के दौरान लायनेस क्लब इटारसी फ्रेंड्स के साथ मिलकर कई कार्यक्रमों में शिरकत की। आज सुबह सर्वप्रथम पुत्री शाला स्कूल में शौचालय हेतु पानी की टंकी का अनावरण कराया गया एवं वृद्धाश्रम में भोजन हेतु बर्तनों का वितरण किया गया।
दोपहर में एक साधारण सभा का आयोजन न्यास कॉलोनी स्थित ईश्वर रेस्टोरेंट में किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम शीतल तिवारी, श्रीमति कल्पना शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना की गई इसके उपरांत विशेष मुददों पर चर्चा हुई। इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक एवं क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे। आज इस कार्यक्रम में उपस्थित जन का सम्मान क्लब अध्यक्ष लाय.शीतल तिवारी द्वारा किया गया एवं क्लब के सभी सदस्यों को स्मृति चिह्न प्रदान किये गये। इस कार्यक्रम में ला.अनिल झा, ला.राजेश अग्रवाल, श्रीमती कल्पना शर्मा, श्रीमती उषा शुक्ला, श्रीमती प्रतिभा दुबे, श्रीमती किरण तिवारी, लायनेस सदस्यगण, कोषाध्यक्ष रश्मि जैन, सचिव नितिका जैन उपस्थित थे।
पानी की टंकी का किया अनावरण, बर्तन दिये
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








