इटारसी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत बैतूल के हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने के बाद सड़क मार्ग से बनखेड़ी के लिए रवाना हुए। श्री भागवत के भोजन की व्यवस्था इटारसी आरएसएस कार्यालय में की गई थी। श्री भागवत शाम करीब सवा सात बजे इटारसी संघ कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पुरानी इटारसी स्थित संघ कार्यालय के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। लगभग एक घंटे, पांच मिनट संघ कार्यालय में बिताने के बाद मोहन भागवत का काफिला सड़क मार्ग से ही बनखेड़ी के लिए रवाना हो गया। श्री भागवत के आसपास सुरक्षा चाक चौबंद थी। मीडिया को भी काफी दूर रखा और किसी से उनको मिलने की अनुमति नहीं दी गई।
इटारसी संघ कार्यालय में रुके भागवत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








