---Advertisement---

सीएंडडब्ल्यू की दोनों टीमों ने जीते मुकाबले

By
On:
Follow Us

इटारसी। पश्चिम मध्य रेल खेल संस्थान के मैदान 12 बंगला में खेली जा रही लेदरबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज सुपर आठ के दो मैच खेले गए। पहला मैच सीएंडडब्ल्यू और टीआरएस-ए के मध्य खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएंडडब्ल्यू-बी ने बीस ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। टीम के नरेश चौहान ने 26 बाल पर धुंआधार 40 रनों की पारी खेली. इसी तरह तौफीक खान ने 14 बाल पर 23 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीआरएस-ए की टीम बीस ओवर्स में मात्र 126 रन ही बना सकी. इस तरह सीएंडडब्ल्यू-बी ने मैच 24 रनों से जीत लिया। टीआरएस-ए की तरफ से अर्जुन ने शानदार 40 रन बनाए तथा सीएंडडब्ल्यू के मनीष ने गेंदबाजी में चार विकेट लिए. उन्हें मेन आफ द मैच का पुरस्कार मिला।
प्रतियोगिता का चौथी क्वार्टर फाइनल मैच सीएंडडब्ल्यू-ए और कुली एकादश के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएंडडब्ल्यू-ए ने बीस ओवर्स में 154 रन बनाए। अनिक ने शानदार 27 और राहुल ने 24 रनों का योगदान दिया। कुली एकादश की ओर से आरपी तोमर ने 4 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुली एकादश की टीम महज 94 रन ही बना सकी और जीत 60 रनों से सीएंडडब्ल्यू-ए के खाते में गयी। टीम के गेंदबाज मकबूल खान ने शानदार गेंदबाजी कर पांच विकेट चटकाए और मेन आफ द मैच बने।
आज के मैचों में बतौर अतिथि खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करने बारह बंगला रेल संस्था अध्यक्ष एडीईएन एके पांडे, सीनियर डब्ल्यूआई बीके जोशी और वरिष्ठ क्रिकेटर जितेन्द्र ओझा पहुंचे थे। एम्पायरिंग की जिम्मेदारी राकेश दुबे, हरिराम, जितेन्द्र राजपूत, सीएस मालवीय ने निभाई तो स्कोरिंग पर धर्मेन्द्र जायसाल और कमेंटेटर आरके पांडेय थे। आयोजन समिति के सुनील परदेशी ने बताया कि शनिवार को सेमीफाइनल में आरपीएफ और सीएंडडब्ल्यू-बी के बीच दोपहर 1 बजे तथा टीआरओ-ए और सीएंडडब्ल्यू-ए के मध्य प्रात: 9 बजे मुकाबले होंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.