जिला अभ्यास वर्ग का समापन
इटारसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग यहां सरस्वती स्कूल मालवीयगंज में संपन्न हुआ। दो दिन चले कार्यक्रम में जिलेभर से आए छात्र-छात्राओं को परिषद की गतिविधियों के साथ ही छात्र संघ चुनावों पर चर्चा की गई। परिषद के विक्रम सूर्यवंशी, जिला संयोजक नीरज तिवारी, अंकित यादव ने नर्मदापुरम जिले से आए करीब डेढ़ सौ परिषद कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। अभ्यास वर्ग में इटारसी, होशंगाबाद, सिवनी मालवा, हरदा, टिमरनी, खिरकिया, औबेदुल्लागंज, सीहोर, रायसेन आदि जिलों के अनेक स्थानों से परिषद कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए।
परिषद गतिविधि और चुनाव पर चर्चा हुई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








