---Advertisement---

आरपीएफ ने जीता रेल कप, टीआरओ उपविजेता

By
On:
Follow Us

पश्चिम मध्य रेल संस्थान की क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
इटारसी। पश्चिम मध्य रेल संस्थान के तत्वावधान में रेलवे मैदान बारह बंगला में चल रही रेल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। रेल कप पर कब्जा करने के लिए खिताबी मुकाबला आरपीएफ और टीआरओ की टीम के बीच हुआ जिसमें आरपीएफ ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए ट्राफी अपने नाम की।
फाइनल मुकाबले में आरपीएफ ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। टीआरओ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर्स में सभी विकेट खोकर 138 रन बनाए। टीम के ब्रजेश चौरे ने 93 रनों का योगदान दिया तथा संजय कुमार ने 25 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए आरपीएफ की टीम ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की. आरपीएफ की तरफ से जुगराज सिंह ने 51 रन बनाए तथा लालू चौधरी ने 19 रनों का योगदान दिया। टीआरओ की तरफ से अरविंद वर्मा ने तीन विकेट लिए। आरपीएफ के जुगराज सिंह को मेन आफ द मैच तथा सुधीर चौधरी को मेन आफ द टूर्नामेंट चुना गया। समापन समारोह में पुरस्कार वितरण नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा राजेन्द्र अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, सभापति राकेश जाधव, सीनियर डीईई एसके शर्मा, एसके बाजपेयी आदि उपस्थित थे। आज के मैच में राकेश दुबे, नरेश चौहान ने अंपायरिंग की तथा आरके पांडेय कमेंट्रेटर थे। स्कोरर धर्मेन्द्र जायसवाल थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.