20 बेहतरीन आवाज़ का चयन, 26 को होगा लाइव गायन
इटारसी। आगाज़ सोशल आर्गेनाइजेशन के बैनर पर आवाज़ इटारसी आडिशन में शहर की 42 संगीत प्रतिभाओं ने अपनी गायन कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम ईश्वर रेस्टॉरेंट के सभागार में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शहर की संगीत प्रतिभाओं के साथ उनके गुरु भी मौजूद थे। करीब चार घंटे अनवरत चले कार्यक्रम में नए और पुराने गीतों को एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने भोपाल से आए जज निखिल तिवारी का दिल जीतने का प्रयास किया। ऑडिशन के नतीज़े अगले तीन दिन में प्रतिभागियों को उनके मोबाइल पर मैसेज देकर घोषित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि आर्केस्ट्रा म्यूजिक प्लानर के डायरेक्टर जितेन्द्र ओझा, गायक मो. अकरम, संगीत प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाले मनोज राठौर, संगीतकार शरद दीक्षित, गायक केके शुक्ला मौजूद थे। करीब चार घंटे चले कार्यक्रम के बाद जज निखिल तिवारी ने कहा कि जिन प्रतिभाओं ने यहां प्रस्तुति दी है, उनमें से अनेक ऐसे हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं, जरूरत है उन्हें निखारने की।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए आगाज़ सोशल आर्गेनाइजेशन के संचालक प्रहलाद निकम ने बताया कि इस कार्यक्रम से 20 गायन प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा जिनका एक लाइव प्रोग्राम 26 फरवरी को होगा। जिन बीस प्रतिभाओं का चयन होगा उन्हें उनके मोबाइल पर सूचना देकर 20 फरवरी से तैयारी करायी जाएगी।
आवाज़ इटारसी के लिए दिखाया गायकी का हुनर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








