इटारसी। शनिवार की रात तेज बारिश और हवा से शहर के पश्चिम-उत्तर दिशा में बसे गांवों के खेतों में लगभग बीस फीसदी गेहूं की फसल आड़ी हो गई। किसानों का कहना है कि फसल आड़ी होने से गेहूं का दाना पतला हो जाएगा और दाना नीचे बिछ गया तो फिर हार्वेस्टर से कटाई में मिट्टी साथ आएगी तो बचने में भी परेशानी होगी। गेहूं के अलावा चना और तुअर में भी नुकसान की खबरें हैं।
समीपस्थ ग्राम भट्टी, कलमेशरा, तीखड़, जमानी, मेहरागांव, भीलाखेड़ी सहित दर्जनों गांवों के किसानों के खेत में फसल आड़ी होने के समाचार हैं। जिला पंचायत सदस्य और किसान विजय बाबू चौधरी का कहना है कि फसल आड़ी होने से कुछ खेत में अधिक तो कहीं कम नुकसान है। वे कहते हैं कि करीब बीस फीसदी फसल आड़ी हुई है। जो फसल खेत में बिछ गई है, उसे हार्वेस्टर से काटने में मिट्टी साथ आएगी और फिर मंडी में एफएक्यू के नाम पर सरकारी मशीनरी खरीदने में आनाकानी करेंगी।
भट्टी के आसपास गांव की फसल आड़ी हुई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








