होशंगाबाद। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। इस अवसर पर कार्यालय द्वारा हर मण्डल को समर्पण निधि एकत्रित करने का लक्ष्य पार्टी द्वारा दिया जाता है। यह समर्पण निधि पार्टी कार्यकर्ताओं से एकत्रित की जाती है। नगर मण्डल इटारसी को इस वर्ष एक लाख पैतालीस हजार रूपये का लक्ष्य दिया गया था जो कि उनके द्वारा पूर्ण कर लिया गया। मण्डल अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन द्वारा 11 फरवरी को जिला भाजपा कार्यालय में सम्पूर्ण लक्ष्य की राशि जमा कर दी गई।
यह उल्लेखनीय है कि नगर मण्डल इटारसी जिले का पहला मण्डल है जिसके द्वारा सम्पूर्ण लक्ष्य की राशि जिला कोषाध्यक्ष श्री मनोहर बडानी को जमा करवाई गई। इटारसी मण्डल द्वारा लक्ष्य को पूरा करने पर संभागीय संगठन मंत्री श्री श्याम महाजन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, जिला संगठन प्रभारी श्री हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी जिलाध्यक्ष श्री हरिशंकर जायसवाल ने डॉ. नीरज जैन सहित समस्त पदाधिकारी एवं मण्डल कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
एक ही दिन में किया लक्ष्य पूरा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








