---Advertisement---

सत्ता और संगठन का हुआ मंथन, वरिष्ठों ने दिया मार्गदर्शन

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। पर्यटन नगरी के रूप में प्रसिद्ध सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में चल रहे दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के प्रथम सत्र का उद्घाटन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने सत्ता और संगठन के बीच में आने वाले समय में और अधिक कैसे कार्य किया जाए इस विषय पर अपना मार्गदर्शन दिया। पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने बताया कि वर्ग में केन्द्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने विधायकों की भूमिका एवं अधिकार सदन में अपना उद्बोधन दिया। द्वितीय सत्र में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने मीडिया प्रबंधन पर कार्यशाला में आए भाजपा संगठन मंत्री, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, म.प्र. के मंत्री परिषद व विधायकगणों को सत्ता और संगठन में सामंजस्य बनाकर काम करने के विषय पर अपने विचार वर्ग में प्रस्तुत किए। वर्ग के तृतीय सत्र में विषय विधायक का समन्वय आम जनता प्रशासन संगठन विचार परिवार से वर्ग में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने अपना मार्गदर्शन सत्ता और संगठन के मंथन को कैसे पूरा किया जाए इस पर अपना मार्गदर्शन दिया। शाम छह बजे से पचमढ़ी के ऐतिहासिक चंपक होटल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में पर्यटन को बढावा एवं प्रदेश में विकास की गति और अधिक बढ़े इस पर मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की। उसके पश्चात चतुर्थ सत्र में विषय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पार्टी के विधायकों की भूमिका पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने सत्ता और संगठन को अपना मार्गदर्शन दिया। वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम में संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने अभ्यास वर्ग की जो जिम्मेदारियां सौंपी थी इसके लिए अभ्यास वर्ग कार्यक्रम के व्यवस्थापक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिक, पार्टी कोषाध्यक्ष मनोहर बडानी, सुधीर तिवारी, पिपरिया नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कमल धूत महामंत्री साकेश जैन, संजय महोरिया, जिला प्रतिनिधि अलीम कुरैशी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नीलेश व्यास, चंद्रकांत अग्रवाल ने वर्ग में व्यवस्थाओं की महती भूमिका निभाई।
 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.