---Advertisement---

कर्ज से तंग आकर की आत्महत्या

By
On:
Follow Us

पुलिस जांच में जुटी
इटारसी । कर्ज से तंग आकर नयायार्ड के इंदिरा नगर में रहने वाले एक युवक ने घर में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है। उसके पास मिले सुसाइट नोट में उसने लिखा है कि वह कर्ज से तंग आकर अपना जीवन खत्म कर रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नयायार्ड इंदिरा नगर में रहने वाले सतीश पिता जगदीश झिंझोरे 28 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। सतीश फेरी लगाकर कपड़े बेचने का धंधा करता था। बताया जाता है कि उस पर कर्ज था और सूदखोरों का उस पर काफी दबाव था।
बीती रात को करीब 9 बजे उसने परिजनों के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो घर वालों ने आवाज़ दी। दरवाजा नहीं खुलने पर वेंटीलेटर से देखा तो वह एक पाइप के सहारे रस्सी के फंदे पर लटका था। मृतक मेहरागांव के पूर्व पंचायत सचिव संतोष झिंझारे का भाई था। संतोष ने ही उसे फंदे पर लटके देखा और इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को खबर की।
मृतक के कमरे में पुलिस को एक सुसाइट नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है कि उस पर काफी कर्ज हो गया है और इसलिए वह यह कदम उठा रहा है। उसके पास एक डायरी भी मिली है जिसमें कर्ज का हिसाब भी लिखा है। आशंका है कि सूदखोरों के परेशान किए जाने से उसने यह कदम उठाया हो। सतीश ने परिजनों के लिए लिखा है कि मेरे बच्चों का ख्याल रखना। अपनी बहनों को भी उसने लिखा कि अच्छे से रहना, अपना और परिवार का ख्याल रखना।
उपचार के दौरान महिला की मौत
विगत माह 26 जनवरी को खाना बनाते वक्त जली ग्राम बोरतलाई की महिला संध्या पति रामसिंह मेहरा 28 वर्ष की आज उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका उपचार यहां एक निजी अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे संध्या की मौत हो गई।
आधा दर्जन जुआरी पकड़े
पुलिस ने सोमवार की रात को नाला मोहल्ला क्षेत्र में जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करके आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार करके उनसे साढ़े पांच हज़ार रुपए से अधिक की राशि जब्त की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात नाला मोहल्ला में जुआ खेल रहे जितेन्द्र पिता गोपाल साहू 39, युवेश पिता रईश खान 27, कुंदर पिता कमल सिंह 52, देवेन्द्र पिता शंकरलाल राजपूत 32, आरिफ पिता सिकंदर खान 32, इस्माइल पिता रहमान शाह 32 को 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने 5750 रुपए और ताश गड्डी जब्त की।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.