इटारसी। यंग ब्रदर्स क्लब और हरिओम शंकर समिति नाला मोहल्ला भगत सिंह वार्ड के निवासियों ने नाला मोहल्ला में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कराने की मांग लेकर एसडीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है। क्लब के संयोजक अरविंद बुड़ाना का कहना है कि मंदिर काफी जर्जर स्थिति में है और कुछ लोगों ने मंदिर में ताला डाल दिया है जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में कठिनाई हो रही है। मंदिर को पूरा छज्जा ही शिवलिंग पर गिर गया है और उस मंदिर पर एक परिवार अपना आधिपत्य बता रहा है। वह परिवार मंदिर में कार्य भी नहीं करने दे रहा है जिससे भक्तों को परेशानी हो रही है। क्लब के सदस्यों ने ज्ञापन में कहा हे कि इस समस्या का निराकरण तीन दिन में कराके श्रद्धालुओं की भावना से खिलवाड़ बंद कराया जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर हरिओम शंकर समिति के अध्यक्ष अजय अमरोही, पार्षद राकेश जाधव, सुधीर मौर्य, आकाश अमरोही, ब्रजेश डागा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
मंदिर का जीर्णोद्धार कराने दिया ज्ञापन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







