इटारसी। लोकमान्य तिलक से गोरखपुर की ओर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में पत्थर लगने से एक बालक घायल हो गया। सूचना के बाद यहां इटारसी में रेलवे के डाक्टर ने उसे उपचार देकर आगे इलाज कराने का परामर्श दिया है। बच्चे के माथा पत्थर लगने से करीब चार इंच फट गया है। घटना हरदा और टिमरनी के बीच की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान बच्चा खिड़की के पास बैठा था।
डिप्टी एसएस अनिल राय ने बताया कि 11015 कुशीनगर एक्सप्रेस के कोच एस-8 की बर्थ नंबर 17-18 पर लोकमान्य तिलक से अपने परिजनों के साथ बस्ती की यात्रा कर रहा समीर अहमद 14 वर्ष के माथे पर हरदा-टिमरनी के बीच माथे पर आकर पत्थर लगा है। यहां रेलवे डॉक्टर चौधरी ने बालक को मरहम-पट्टी की है। उसे आगे उपचार लेने की सलाह दी गई है, क्योंकि माथे पर गंभीर चोट है। यहां बच्चे को उपचार देने के कारण ट्रेन करीब 30 मिनट देरी से रवाना हुई।
यात्रा कर रहे बच्चे के सिर में लगा पत्थर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








