सीताराम ग्रुप के आह्वान पर बाबा महाकाल की विशाल शोभा यात्रा निकाली

Post by: Rohit Nage

सिवनी मालवा। सीताराम ग्रुप (Sitaram Group) के आह्वान पर बाबा महाकाल (Baba Mahakal) की विशाल शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में गांव-गांव से हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। महाकाल की शोभायात्रा जिस मार्ग से निकली वहां महाकाल भक्तों के अलावा कुछ नहीं दिखाई दे रहा था।
महाकाल की इस यात्रा में एक महाकाल हाथी पर विराजमान थे, वहीं दूसरे महाकाल फूलों से सजी हुई पालकी में भक्तगण कंधों पर उठाकर चल रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में बैंड बाजे, ढोल, डीजे बज रहे थे। बाबा महाकाल के भक्ति नृत्य करते हुए इस यात्रा में शामिल थे।

बाबा महाकाल के जयकारों से पूरा नगर गूंज रहा था, केसरिया रंग के दुपट्टे केसरिया रंग के ध्वज एवं केसरिया रंग के वस्त्र पहनकर भक्तों ने पूरा नगर केसरिया में कर दिया। बाबा महाकाल की शोभायात्रा बानापुरा (Banapura) से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई शाम को शंकर मंदिर पहुंची।
नागरिकों ने भी अलग-अलग स्थान पर स्वागत और जल व्यवस्था कर महाकाल के भक्तों सेवा की यात्रा में आकर्षण का केंद्र भगवान महाकाल हाथी पर सवार थे।

पालकी में भी बाबा महाकाल को विराजित किया। राम जानकी मंदिर दरबार (Ram Janaki Mandir Darbar) की झांकी हनुमान जी (Hanuman Ji) की मनमोहक झांकी सहित अन्य झांकी विशेष रूप से सजाई गई थी, जो आकर्षण का केंद्र रही। बाबा महाकाल की यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर शहर के प्राचीन शंकर मंदिर (Ancient Shankar Temple) पहुंची। महा आरती के बाद प्रसादी वितरण कर बाबा महाकाल यात्रा का समापन किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!