---Advertisement---

मारी टक्कर, प्रधान आरक्षक के घर चोरी, जुआ खेलते सात धराये

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर पालिका के पुराने कार्यालय के पास सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक बाइक सवार को जीप चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना में बाइक के पीछे बैठे अमित नामदेव नामक युवक को पैर में चोट आयी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साईंनाथ कुंज गली में रहने वाले मुकेश पिता रसिकलाल जैन मोटर सायकिल से स्टेशन जा रहे थे कि जीप क्रमांक एमपी 05, टी-0154 के चालक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। शिकायत पर पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ धारा 279, 337 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने जीप चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रधान आरक्षक के घर चोरी
चोरों ने बारह बंगला स्थित क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक के सूने आवास से करीब 28 हजार का माल उड़ा दिया। घटना के वक्त प्रधान आरक्षक का परिवार शहर से बाहर गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल में साइबर क्राइम में प्रधान आरक्षक पी चिन्ना राव पारिवारिक काम से 13 फरवरी को डोंगरगढ़ गए थे और 18 फरवरी को लौटे। चोरों ने उनके सूने आवास से सात हजार नगद, एक सोने का पैंडल, एक जोड़ी पैर पट्टी सहित कुल 28 हजार रुपए का माल उड़ा दिया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जुआ खेलते सात धराये
जुआरियों के खिलाफ पुलिस को आज भी बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की छापामार कार्रवाई में मालवीयगंज से सात जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यहां मालवीयगंज से शाम 5 बजे सात जुआरियों को पुलिस ने धरदबोचा। एसआई राकेश सरेआम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी, जिस पर हमने तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचकर विपिन चौधरी, मुकेश चौहान, गोपाल सिंह, शेख अली खान, गोलू ऊफ महेश कीर, अब्दुल सादिक एवं राकेश यादव को रंगे हाथों पकड़कर उनके पास से 10560 रुपए नकदी और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। उक्त आरोपियों में से 2 होशंगाबाद के एवं शेष 5 इटारसी के हैं। आरोपियों पर 13 जुआ एक्ट की धारा लगाकर सभी को हिरासत में ले लिया है। उक्त कार्यवाही में एसआई राकेश सरेआम के साथ एसआई उमाशंकर यादव एवं अन्य टीम शामिल थी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.