मदन शर्मा
होशंगाबाद। नगर पालिका द्वारा बढ़ाई गई संपत्ति कर को लेकर बवाल मचा हुआ है। अधिकतर पार्षद विरोध कर रहे हैं। मामले को सुलझाने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका में सम्मेलन बुलाया गया था लेकिन कोरम के अभाव में सम्मेलन नहीं हो सका। दोपहर को सम्मेलन तो हुआ लेकिन पार्षदों में तकरार हो गई।
संपत्ति कर में बढ़ोतरी को लेकर सम्मेलन शुरू हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल सीएमओ पवन सिंग ने पार्षदों को बताया की टैक्स मे कोई शंका हो तो नगर पालिका उसे दूर करेगी। इसके बाद पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। सभा कक्ष में नारेबाजी होने होने लगी। पार्षद अभय वर्मा ने टैक्स के विरोध में बनाया गया पोस्टर लहरा दिया। मामला बिगड़ता देख सम्मेलन समाप्त कर फिया गया। 17 पार्षदों ने स्वीकार किया बाकी ने विरोध किया।
सुबह सम्मेलन स्थगित दोपहर को हंगामा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com









