इटारसी। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (Private School Association) द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह 9 सितंबर, सोमवार को कविवर भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम (Kavivar Bhavani Prasad Mishra Auditorium) में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक/संस्थापक शिव भारद्वाज (Shiv Bhardwaj), अध्यक्ष जाफर सिद्दीकी (Jafar Siddiqui), सचिव नीलेश जैन (Nilesh Jain), कोषाध्यक्ष नटवर पटेल (Natwar Patel), उपाध्यक्ष धर्मेंद्र रणशूरमा (Dharmendra Ranshurma), लोकेंद्र साहू (Lokendra Sahu), सह सचिव प्रशांत चौबे (Prashant Chaubey) ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष 37 शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया जा रहा है।
इनका होगा सम्मान
- गुरूनानक देव जी अवार्ड सुनील दुबे, रत्नश्री अवार्ड प्रियंक गोयल, पारस रत्न अवार्ड प्रिया जनोरिया, स्वामी विवेकानंद अवार्ड रक्षा राजपूत, विद्यासागर अवार्ड सुनीता यादव, पवन पुत्र अवार्ड गीता चौरसिया, गोल्डन वर्ड अवार्ड राजेश चौधरी, बालक ध्रुव अवार्ड शुभम अग्रवाल, गुरू दत्तात्रय अवार्ड उमाशंकर पचौली, महर्षि वाल्मिकी अवार्ड दुर्गेश बारसे, सरदार वल्लभ भाई पटैल अवार्ड राजुल पुरोहित, गुरू संतराम दास जी महाराज अवार्ड सिंधु चौरे, राजेन्द्र रत्न अवार्ड सीमा कैथवास, एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड अनीता मालवीय, आदर्श अवार्ड शबनम खान, महाराजा अग्रसेन अवार्ड नेहा यादव, कर्मा रत्न अवार्ड रोहित प्रसाद, मां नर्मदा अवार्ड निधि मालवीय, महावीर अवार्ड शीला उमरिया, सन एकेडमी अवार्ड अल्पना चौरे, वंडर एक्सीलेंस अवार्ड मेघा रैकवार, सरस्वती पुत्र अवार्ड सिंधु देशमुख, गुरूकुलम अवार्ड दीपिका पवार, तिलक अवार्ड रागिनी कटारे, जीनियस अवार्ड अदिति वर्मा, सागर सोनी, भैरूआ स्मारक अवार्ड विनीता डेनियल, सीपीएम अवार्ड वीणा राजपूत, आनंद अवार्ड अनुराधा मालवीय, संत रावतपुरा सरकार अवार्ड करूणा मैना, कर्मयोगी अवार्ड कमल सिंह राजपूत, क्रांतिदूत अवार्ड स्वाति चौरसिया, एकलव्य अवार्ड विवेक राजपूत, संदीपम् अवार्ड मनोज साहू, भगवान सहस्त्रार्जुन अवार्ड गीता चौधरी, फ्यूचर प्लस एकेडमी अवार्ड रचना गौर, आनंदश्री अवार्ड उमा स्वामी, मुस्कान अवार्ड मोना जॉनसन को प्रदान किया जाएगा।