---Advertisement---

बाइक सवार ने मारी टक्कर, युवती से मारपीट

By
On:
Follow Us

इटारसी। पुरानी इटारसी स्थित हीरो होंडा शोरूम के पास एक बाइक चालक ने राह पर जा रही एक महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला के हाथ और पैर में चोट आयी है। महिला ने बाइक चालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तवा कालोनी के पास रहने वाली अनिता पति नवल ग्वालवंशी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह मकान मालिक की लड़की कैटरीना के साथ घर जा रही थी कि बाइक क्रमांक एमपी 05, एमक्यू 0176 के चालक ने उसे टक्कर मार दी। घटना में उसके दाहिने हाथ और पैर में चोट आयी। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 297, 337 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
भाई और भाभी ने मारा
इंदिरा नगर नयायार्ड निवासी युवती आरती पिता छेदीलाल जायसवाल 30 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसके भाई और भाभी ने उससे मारपीट की है। युवती ने बताया कि उसकी मां कैंसर पीडि़त है। मां ने उससे पानी मांगा तो उसने उसे पानी दिया. इस पर भाभी ने यह कहते हुए मारपीट कर दी कि उसने प्लास्टिक का ग्लास बर्तन में क्यों डुबो दिया। इतने में उसका भाई आया और उसने भी उससे मारपीट की है।
युवती से मारपीट
इधर नयायार्ड निवासी एक अन्य युवती बिन्दु पिता मंगल प्रसाद मिश्रा ने शिकायत दर्ज करायी है कि वह रामनगर कालोनी में रहती है। उसके पिता नर्मदा कालेज के सामने अमरदेव पिता कुलदीप के यहां गए थे, जिन्हें लेने जब वह अमरदेव के घर पहुंची तो अमरदेव ने उससे गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.