नपा का अवैध नल कनेक्शन के खिलाफ अभियान
इटारसी। नगर पालिका के जल विभाग के अमले ने शहर में अवैध नल कनेक्शन के खिलाफ अपना अभियान शुरु कर दिया है। इस अभियान के अंतर्गत बनी टीम ने लगभग चालीस कनेक्शन वैध किए हैं।
टीम को सोमवार से अभियान शुरु करना था, लेकिन होली के पर्व को देखते हुए टीम ने दो दिन पूर्व ही अपना काम शुरु कर दिया था। अभियान शुरु होने का असर रहा कि लोग अब नगर पालिका दफ्तर आकर अपना कनेक्शन वैध कराने लगे हैं और टीम मौके पर भी कनेक्शन वैध कर रही है। टीम ने शहर के वार्ड क्रमांक 33, 34 और 4 में यह अभियान चला रखा है।
नपा के जल विभाग की जानकारी के अनुसार तीन दिन के अभियान में पहले दिन 16 कनेक्शन वैध किए जिनसे लगभग सोलह हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। दूसरे दिन 11 कनेक्शनों से करीब सात हजार और सोमवार को 13 कनेक्शन वैध हुए जिनसे 14 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ है। जल विभाग के अनुसार यह अभियान निरंतर चलेगा और जो लोग अपने कनेक्शन वैध नहीं कराएंगे उनके खिलाफ प्रकरण बनाकर उनके कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
40 कनेक्शन वैध, करीब 40 हजार का राजस्व मिला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








