---Advertisement---

भाई को बचाने गई, गर्भवती महिला को चाकू मारा

By
On:
Follow Us

इटारसी। मंगलवार को सुबह करीब 10:30 बजे पीपल मोहल्ला निवासी एक गर्भवती महिला को एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। महिला के भाई का युवक से विवाद हुआ था। आज उसका भाई मारपीट का बदला लेने बस स्टैंड पर गया था। महिला भी अपने भाई के पीछे-पीछे गई थी, जहां युवक ने उस पर भी हमला कर दिया। झगड़ा पांच सौ रुपए के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र भदौरिया नामक युवक का रोशन नामक पीपल मोहल्ला निवासी युवक से पांच सौ रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। रोशन के साथ धर्मेन्द्र ने सोमवार को बुरी तरह से मारपीट की थी। उस वक्त रोशन काफी नशे में था। आज सुबह जब रोशन को होश आया तो वह धर्मेन्द्र से बदला लेने पहुंचा। महिला सोनी केवट भी अपने भाई के पीछे यह सोचकर गई कि झगड़ा ज्यादा न बढ़ जाए। इस दौरान धर्मेन्द्र ने फिर से रोशन से मारपीट शुरु कर दी। महिला अपने भाई को बचाने आगे आयी तो उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू महिला की बांयी जांघ में लगा है। महिला गर्भवती बतायी जा रही है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.