इटारसी। आज सुबह पिपरिया निवासी एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कमल पिता डालचंद कुशवाह 35 वर्ष निवासी कपूरा वार्ड पिपरिया, एलटीटी-पाटलीपुत्र से यात्रा कर रहा था कि बंगलिया के पास खंभा नंबर 745-746 के बीच जबलपुर एंड पर वह अनियंत्रित होकर गिरा और ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








