तीन वाहनों से वसूला जुर्माना
इटारसी। यातायात पुलिस ने शहर के आवासीय क्षेत्र और बाज़ार में प्रतिबंधित अवधि में मिलने पर तीन ट्रकों पर जुर्माने की कार्रवाई कर जुर्माना वसूला है।
यातायात प्रभारी नागेश वर्मा के नेतृत्व में आज अमले ने शहर के बाज़ार क्षेत्र में प्रतिबंधित अवधि में पाए जाने पर तीन ट्रक चालकों से जुर्माना वसूला। इसके अलावा नो पार्किंग क्षेत्र में और आम मार्ग पर लापरवाहीपूर्वक खड़े वाहनों पर भी जुर्माने की कार्रवाई की। पुलिस ने आज वाहनों से शाम तक ढाई हज़ार रुपए का जुर्माना वसूला है। ट्रैफिक अमले की यह कार्रवाई लगातार हर रोज चलेगी। बता दें कि शहर में सुबह 9 से रात 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है जबकि इस नियम का उल्लंघन करके भारी वाहन बेरोकटोक शहर में प्रवेश कर रहे थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आज से इनके खिलाफ कार्रवाई शुरु की है।
भारी वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








