इटारसी। कांग्रेस को भाजपा शासित नगर पालिका से बड़े दिनों बाद एक मुद्दा मिला। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में आज नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर बड़े हुए संपत्तिकर में कमी करने की मांग की है।
एक पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई, एक पूर्व विधायक और छह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के अलावा पार्टी के आला पदाधिकारियों के साथ पहुंचे कांग्रेस के करीब आधा सैंकड़ा सदस्य नगर पालिका में नीचे से सीएमओ कार्यालय के सामने तक संपत्ति कर के विरोध में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। यहां सीएमओ सुरेश दुबे को उन्होंने ज्ञापन दिया और बढ़े हुए संपत्तिकर को वापस लेने की मांग की।
इस दौरान पार्टी के रमेश साहू ने कहा कि जीआईएस सर्वे के आधार पर जो करारोपण किया है, वह तकनीकि रूप से गलत है, क्योंकि सर्वे ही गलत हुआ है। पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई ने कहा कि बढ़ा हुआ संपत्ति कर वापस लिया जाना चाहिए। कांग्रेस के इस आंदोलन में छह पूर्व नपाध्यक्ष विजय दुबे काकूभाई, सुंदरलाल भावसार, अनिल अवस्थी, श्रीमती नीलम गांधी, अशोक साहू और रवि जैसवाल शामिल थे। इनमें से केवल रवि जैसवाल, काकूभाई और अशोक साहू ही नियमों का हवाला देकर कर वापसी की मांग कर रहे थे, शेष खामोशी से बातें सुन रहे थे।
आंदोलन करने पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष पाली भाटिया, , मोहन झलिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, युवक कांग्रेस से अर्जुन भोला, शेष महरा, राजकुमार उपाध्याय केलू, मयूर जैसवाल, मधुसूदन यादव, पार्षद अरविंद चंद्रवंशी, पूर्व पार्षद नीलेश मालोनिया, महिला कांगे्रस से कमला राठौर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
कांग्रेस ने क्या मांगा नगर पालिका पहुंचकर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








