इटारसी। आयकर विभाग की टीम ने आज शहर की तीन फर्मों पर सर्वे की कार्रवाई कर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सात लाख रुपए सिरेंडर कराए। सहायक आयकर आयुक्त गिरीश जाम्भुलकर के नेतृत्व में आज दोपहर तीन फर्म विकास ट्रेडर्स, आशी मार्केटिंग और चौधरी कृषि केन्द्र पर जाकर दस्तावेजों की जांच की।
श्री जाम्भुलकर ने बताया कि तीनों फर्मों के दस्तावेजों की जांच के बाद उन्होंने राशि सिरेंडर की है। संपूर्ण कार्यवाही में इटारसी आयकर विभाग की टीम शामिल थी। उन्होंने बताया कि विकास ट्रेडर्स के संचालक विकास तुरानी ने पांच लाख रुपए सिरेंडर किए हैं जबकि आशी मार्केटिंग के संचालक रणजीत बर्मन और चौधरी कृषि केन्द्र के संचालक घनश्याम चौधरी ने एक-एक लाख रुपए सिरेंडर किए हैं।
तीन फर्मों से क्या कराया आयकर विभाग ने
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








