---Advertisement---

पश्चिम मध्य रेलवे से मिलेंगी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों की 40 सेवाएं

By
On:
Follow Us

इटारसी। दीवाली, दुर्गा उत्सव और छठ पूजा के लिए उत्तर भारतीय बड़ी संख्या में अपने घरों को जाते हैं। यह एक विशेष अवसर होता है जब उत्तर भारतीय समाज के सदस्य न सिर्फ अपने आराध्य की पूजा के लिए अपने घर पर होते हैं, बल्कि त्योहार मनाने के साथ ही साल में एक बार ज्यादा समय के लिए अपने परिवार के साथ होते हैं। ऐसे में रेलों में होने वाली यात्रियों की बढ़ी संख्या के लिए रेलवे हर वर्ष त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाता है।

इस बार रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है, जिसमें यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलेगी। पश्चिम मध्य रेलवे भी इसके लिए रेलों की 40 सेवाएं देगा। पश्चिम मध्य रेल पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इन स्पेशल ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। रीवा-रानी कमलापति-रीवा, रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति एवं जबलपर-दानापुर-जबलपुर के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेनों की 40 सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है।

रीवा-रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

02190 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05 अक्टूबर 2024 से 09 नवंबर 2024 तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12:30 बजे रीवा से प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात्रि 21:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। इसकी 06 सेवाएं रहेंगी। 02189 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05 अक्टूबर 2024 से 09 नवंबर 2024 तक प्रत्येक शनिवार को रात्रि 22:15 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:20 बजे रीवा पहुंचेगी। इसकी भी 06 सेवाएं रहेंगी। ये ट्रेन सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा रुकेगी।

आरकेएमपी-दानापुर-आरकेएमपी स्पेशल ट्रेन

01661 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर 2024 से 12 नवंबर 2024 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को दोपहर 14:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। 01662 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर 2024 से 13 नवंबर 2024 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को सुबहर 11:45 बजे दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:40 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। ये ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा में रुकेगी।

जबलपुर-दानापुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन

01705 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर 2024 से 15 नवंबर 2024 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को रात 19:35 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। 01706 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 24 अक्टूबर 2024 से 16 नवंबर 2024 तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को सुबहर 11:45 बजे दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन मध्य रात्रि 00:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा रुकेगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.