सामूहिक विवाह सम्मेलन की बैठक में समाज ने लिया निर्णय
इटारसी। चौरिया कुर्मी समाज संगठन जिला होशंगाबाद के तत्वावधान में जिले के कुर्मी समाज की मैराथन बैठक आज दोपहर के समय ग्राम सोनासांवरी के प्रेम परिसर गार्डन में जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के चौरिया कुर्मी बाहुल्य सभी 52 गांव के साथ इटारसी, होशंगाबाद, बाबई, आयुध निर्माणी क्षेत्र से भी करीब 1 हजार सदस्य शामिल हुए. सामाजिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा से पूर्व जनपद अध्यक्ष राममोहन मलैया अवगत कराया।
पूर्व अध्यक्ष बहादुर चौधरी ने अपने संबोधन में सामाजिक युवक-युवतियों द्वारा किये जाने वाले अन्तर्जातीय विवाह एवं प्रेम विवाह पर नैतिक रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि इससे सामाजिक परंपराओं पर प्रशन चिन्ह लगता है।
समाज संगठन के अध्यक्ष कुशल पटेल ने कहा कि अब हम सामूहिक विवाह सम्मेलन के साथ गरीब सेवा मिशन के रूप में समाज के अंतिम छोर पर बैठे जरूरतमंदों की सेवा कार्य भी प्रारंभ करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता भगवती चौरे ने समस्त वरिष्ठों की सहमति से कार्य समिति की घोषणा करते हुए बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन तक बिना किसी पद के 150 सदस्यों की कार्यसमिति बनायी है एवं 50 वरिष्ठों को समिति का संरक्षक बनाया गया है। बैठक में कार्यकारणी अध्यक्ष शंभूदयाल पटेल, पूर्व अध्यक्ष श्रवण चौधरी, शिवशंकर झलिया, पुरुषोत्तम झलिया एवं सोनासांवरी के रामविलास चौरे, नवल पटेल, सरदार पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
गरीब सेवा मिशन भी प्रारंभ करेगा कुर्मी समाज
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








