---Advertisement---

पशुओं के बिना जीवन चलना मुश्किल : विधानसभा अध्यक्ष

By
On:
Follow Us

अब छोटे मवेशियों के हो सकेंगे आपरेशन
पशु चिकित्सालय भवन का हुआ लोकार्पण
इटारसी। अब शहर में छोटे जानवरों के आपरेशन भी हो सकेंगे। वर्तमान पशु चिकित्सालय परिसर में ही 12.50 लाख रुपए के नए भवन का लोकार्पण मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने किया। इस भवन में आपरेशन थिएटर की व्यवस्था भी रहेगी। यह पहले भवन से बेहतर और बड़ा है।
समारोह को संबोधित करत विस अध्यक्ष ने चिकित्सालय परिसर के लिए बाउंड्रीवाल की मांग पर कहा कि समस्याएं रक्तबीज की तरह होती हैं, एक हल हुई नहीं कि दूसरी तैयार खड़ी रहती हैं। इनके खात्मे के लिए किसी को तो खप्पर पकडऩा होगा। अब हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खप्पर में झेलेंगे। पशुओं की मानव जीवन में महत्ता बताते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि पशुओं के बिना मनुष्य का जीवन चल नहीं सकता। सुबह उठकर हमें सबसे पहले चाय के लिए दूध की जरूरत होती है। उन्होंने कवि मैथिलीशरण गुप्त की कविता सुनाकर पशुओं का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अब तक पशु चिकित्सा का क्षेत्र हमने छोड़ दिया था। हमारी सरकार इस पर ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा कि आज इस भवन का काम हुआ है, विभाग के शेष काम भी हम जल्द पूर्ण कराएंगे। बाउंड्रीवाल की मांग पर उन्होंने कहा कि शासन से इसके लिए राशि की मांग की जाएगी।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन पशु चिकित्सा विभाग होशंगाबाद के प्रभारी डॉ.राजेन्द्र गौर ने दिया। इटारसी के प्रभारी डॉ.शैलेन्द्र नेमा ने बताया कि अब यहां छोटे पशुओं के आपरेशन हो सकेंगे। लोक निर्माण समिति के सभापति भरत वर्मा ने कहा कि अब डॉ.शर्मा के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों से सभी जगह आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। पथरोटा के किसान रामकिशोर रावत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के सदस्यों डॉ.धर्मेद्र सुराजया, डॉ. सुनील चौधरी, डॉ. संजय सिंघई, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ.कीर्ति नेमा, सुनीता साहू सहित अनेक सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, नगर भाजपा अध्यक्ष डॉ.नीरज जैन, जनपद केसला के उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, एसडीएम अभिषेक गेहलोत, सीएमओ सुरेश दुबे, भाजपा नेता विश्वनाथ सिंघल, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.