होशंगाबाद। लोकतंत्र सेनानी संघ जिला होशंगाबाद (मीसाबंदियों का संगठन) की जिला बैठक 16 मार्च को दोपहर 2 बजे से भाजपा जिला कार्यालय होशंगाबाद में आयोजित की गई है। संगठन के जिलाध्यक्ष श्री अनन्तराम साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया जाएगा एवं 21 मार्च को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में जाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। श्री साहू ने संगठन के सभी लोगों से बैठक में उपस्थित होने का आव्हान किया है।
लोकतंत्र सेनानी संघ की बैठक 16 मार्च को
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








