इटारसी। न्यास कॉलोनी इटारसी स्थित रेनबो पब्लिक हायर सैकंड्री स्कूल के विद्यार्थियों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण पर मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक स्थल मांडू (मांडवगढ़) गया था।
विद्यार्थियों ने 10 वी शताब्दी का वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और अस्तबल, रानी रूपमती मंडप, हिंडोला महल, जहाज महल, जल महल, जामी मस्जिद, बाजबहाद्दुर शाह का मकबरा, ककड़ा खोह आदि पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर पर्यटन गाइड से ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की।
स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती गुंजन जैन ने बताया कि इस वर्ष कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों सहित स्कूली शिक्षिकायें एवं स्कूल प्रबंधन का एक दल शैक्षणिक भ्रमण पर मांडू हो कर आया है। बच्चों ने बस में पूरे सफर में अंताक्षरी और करोआके संगीत पर गाने गाकर भरपूर मनोरंजन किया।









