इटारसी। वेतन विसंगति निराकरण की मांग को लेकर वाणिज्यिक कर विभाग मध्यप्रदेश के सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी संघ, मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर निरीक्षक संघ एवं मध्यप्रदेश कराधान सहायक संघ द्वारा आज छटवे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा गया।
वाणिज्यिक कर कार्यालय इटारसी वृत्त के सामने आज दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक तीनों संघ के अधिकारियों ने गांधीनगर इटारसी स्थित कार्यालय के सामने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी संघ, वाणिज्यिक कर निरीक्षक संघ एवं कराधान सहायक संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन 09 मार्च 2017 से प्रारंभ होकर जो अवकाश के दिनों भी जारी रहा तथा 15 मार्च 2017 तक काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए किया जा रहा है। यदि इस समयावधि में भी मांगें नहीं मानी गई तो 16 मार्च 2017 से तीनों संघों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।
सेल टैक्स विभाग के समक्ष की नारेबाजी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








