---Advertisement---

कुशल संगठन से पार्टी सुदृढ़ होती है : मोघे

By
On:
Follow Us

नगर भाजपा द्वारा किए अभिनंदन पर अभिभूत हुए हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष
इटारसी।नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी इटारसी द्वारा आज पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री, म.प्र. गृहनिर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोघे का स्वागत एवं सम्मान किया। यहां पत्रकार भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री मोघे ने प्रतिकूल परिस्तिथियों में संगठन की जिम्मेदारी बेहद कुशलता से संभाली है।उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे के साथ संगठन का काम किया है। उनका स्वागत करना हम सब के लिए सम्मान की बात है। श्री मोघे ने अपने संबोधन में कहा कि आप सब के इस स्वागत सम्मान से मैं अभिभूत हुआ। उन्होंने कहा कि अनुशासन और कुशल संगठन से ही पार्टी सुदृढ़ता से कार्य कर पाती है। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही आज पार्टी इतनी सफल है।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि मैंने श्री मोघे के नेतृत्व में काम किया है। उस समय पार्टी सत्ता से दूर थी, संघर्ष का दौर था तब भी श्री मोघे निरंतर प्रवास करते हुए छोटे छोटे शहरों में स्वयं पार्टी की बैठकें लेते थे। आज प्रदेश में भाजपा जिस स्थान पर है श्री मोघे जी का उसमे बड़ा योगदान है। नपाध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल तथा भाजपा नेता विश्वनाथ सिंघल ने भी विचार रख. मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन जी ने आभार व्यक्त किया। संचालन मंडल कार्यालय मंत्री एवं प्रवक्ता अभिषेक तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, संदेश पुरोहित, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप रावत, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष राजवंशी, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक कल्पेश अग्रवाल, भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पंकज चौरे, जयकिशोर चौधरी, दीपक बस्तवार, शैलेश ओसवाल, शैलेंद्र दीक्षित सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.