होशंगाबाद। आज पर्यटन घाट पर सुखदाम टीम के सदस्यों ने वहां रहने वाले के साथ फाग उत्सव मनाया। टीम के सदस्यों ने बच्चों को रंगों का महत्व, होली का सामाजिक सांस्कृतिक महत्व समझाया। घाट के बच्चों में धनलक्ष्मी कहार, भारती, आरती, पूजा, अंजली, पप्पू आदि बच्चों ने कहानी, गीत, कविता और डांस के माध्यम से समझा कि रंगों का यह त्यौहार सामाजिक एकता का संदेश देता है। वहीं वरूण, श्याम और हेमन्त शर्मा ने रंगों के संदेश बताते हुए बच्चों को समझाया कि रंग आपसी मतभेदों को प्यार और एकता में बदल देते हैं इसलिए रंगों का यह त्यौहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान है। इस मौके पर डॉ हंसा व्यास ने बच्चों को पौराणिक महत्व बताते हुए जीवन में रंगों के महत्व की कहानी भी सुनाई।
घाट पर बच्चों के साथ मनाया फाग
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








